फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   गंगा में अवैध खनन कर रहे दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

गंगा में अवैध खनन कर रहे दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Fri, 02 Nov 2018 01:02 AM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
गंगा में अवैध खनन कर रहे दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
गंगा में अवैध खनन कर रहे दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन


सिकंदराबाद। गंग नहर में अवैध खनन की सूचना पर भू वैज्ञानिक ने पुलिस टीम के साथ छापा मारकर मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं मौके पर मिली ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया। भू वैज्ञानिक ने अवैध खनन में संलिप्त दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

सहायक भू वैज्ञानिक जनपद बिजनौर ऐदल सिंह ने बताया कि बुधवार को उन्हें सिकंदराबाद क्षेत्र के मोहम्मदपुर कलां में अवैध खनन किए जाने की सूचना मिली। इस पर उन्होंने संतपुरा पुलिस चौकी के एचसीपी चंद्रपाल सिंह व पुलिस फोर्स के साथ छापा मारा। बताया कि पुलिस को देख अवैध खनन कर रहे आरोपी भाग गए। इस दौरान पुलिस ने भाग रहे एक युवक को दबोच लिया। उक्त सभी लोग बाहर खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में गंग नहर से बालू का खनन कर भर रहे थे। पकड़े गए युवक ने पूछताछ में अपना नाम ग्राम सहपानी निवासी शिवम बताया। उसने बताया कि उक्त ट्रैक्टर-ट्राली उसकी है। वह गांव निवासी सचिन, अंकुर, सत्यप्रकाश, विक्की, शंकर, भोला, संतोष, मोहम्मदपुर कलां निवासी अमजद अकरम, नईम के साथ मिलकर गंग नहर से बालू का अवैध खनन कर रहा था। खनन के रेत को बेचने के बाद जो राशि प्राप्त होती थी, वह सभी लोग आपस में बराबर बांट लेते थे। ऐदल सिंह ने बताया कि मौके पर मिली ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लिया गया। कोतवाल अवनीश कुमार गौतम ने बताया कि उक्त सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed