फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   जीजा को गोली मारने के मामले में आया मोड़

जीजा को गोली मारने के मामले में आया मोड़

Thu, 07 Jun 2018 10:52 PM IST
Updated Thu, 07 Jun 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
जीजा को गोली मारने के मामले में आया मोड़
जीजा को गोली मारने के मामले में आया नया मोड़
विज्ञापन

सिकंदराबाद। साले द्वारा जीजा को गोली मारने के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस जांच में नामजदगी फर्जी साबित हो रही है। इससे अब वादी ही पुलिस जांच के घेरे में आ गया है।

नगर के खत्रीवाड़ा निवासी अनिल पुत्र हरिपाल ने बताया था कि पांच साल पहले उसकी शादी नगर के हीरा कालोनी निवासी रेनू के साथ हुई थी। शादी के बाद रेनू ने दो लड़कियों को जन्म दिया। पिछले ढाई साल से विवाद के चलते रेनू मायके में रह रही है। परिवार न्यायालय में वाद चल रहा है। सोमवार को न्यायालय में तारीख थी। वह बाइक से तारीख पर बुलंदशहर कोर्ट जा रहा था। करीब 9:30 बजे बुलंदशहर सिकंदराबाद पर कटाखेड़ा स्थित शराब के ठेके के पास पीछे से बाइक से एक अज्ञात व्यक्ति के साथ आ रहे उसके साले नरेश पुत्र लोकचंद ने बराबर में बाइक लगाकर तमंचे से उसके पेट में गोली मार दी थी। मामले में पुलिस ने नरेश व अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। एसआई अशोक कुमार ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि घटना के समय नरेश अलीगढ़ में चिकित्सक के यहां अपना उपचार करा रहा था। मामले में नरेश की नामजदगी फर्जी साबित हो रही है। पुलिस आरोपी का पता लगाने के लिए जांच में जुटी है। ऐसे में अब वादी अनिल भी पुलिस की जांच के घेरे में आ गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed