फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   कक्षा सात की छात्रा को अगवा कर किया गैंग रेप

कक्षा सात की छात्रा को अगवा कर किया गैंग रेप

Wed, 18 Oct 2017 10:15 PM IST
Updated Wed, 18 Oct 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
कक्षा सात की छात्रा को अगवा कर किया गैंग रेप
कक्षा सात की छात्रा को अगवा कर किया गैंग रेप
विज्ञापन

- बदहवास हालत में जंगल में छोड़कर भागे आरोपी
- किसी तरह घर पहुंची छात्रा ने परिजनों को दी घटना की जानकारी
- परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद समेत चार लोगों को किया नामजद
सिकंदराबाद। नाबालिग छात्रा को मोहल्ले के ही युवक ने साथियों के साथ मिलकर नशीला पदार्थ सुंघाकर अगवा कर लिया। आरोपियों ने छात्रा को जंगल में ले जाकर उसके साथ गैंग रेप किया। बाद में आरोपी छात्रा को बदहवास हालत में छोड़कर भाग गए। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। नगर निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी 12 वर्षीय बेटी कक्षा सात की छात्रा है। मंगलवार की दोपहर वह दुकान से भांजे को बुलाने जा रही थी। रास्ते में उसे मोहल्ले का ही अमित पुत्र स्वर्गीय राजेंद्र सिंह मिला। बताया कि वह उसे बातों में लगाकर मोहल्ले के बाहर ले गया। जहां पहले से ही प्रदीप पुत्र सत्यपाल व दो अन्य युवक खड़े थे। चारों उसकी बेटी को नशीला पदार्थ सुंघाकर कार में अगवा कर ले गए और उसकी बेटी को कार में लेकर इधर-उधर घूमते रहे। अंधेरा होने पर उसे जंगल में ले गए, जहां चारों ने उसके साथ गैंग रेप किया और बदहवास हालत में जंगल में छोड़कर भाग गए। होश आने पर किसी तरह उनकी बेटी घर पहुंची और परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी। कोतवाल सुधीर कुमार ने बताया कि छात्रा के परिजनों की तहरीर पर अमित, प्रदीप व दो अज्ञात के खिलाफ छात्रा को अगवा करने, गैंग रेप की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। छात्रा को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

------
किशोरी से रेप का प्रयास करने के आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
- तमंचे के बल पर आतंकित कर किया था रेप का प्रयास
सिकंदराबाद। किशोरी से रेप की कोशिश करने के आरोपी के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
थाना क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि सोमवार को उसकी बेटी (16 वर्ष) पड़ोस में किसी कार्य से जा रही थी। रास्ते में गांव के ही सूफियान पुत्र मोहम्मद ने उसे तमंचे के बल पर आतंकित करते हुए खाली पड़े मकान में खींच लिया और उसके साथ अश्लील हरकतें करते हुए रेप का प्रयास करने लगा। शोर मचाने पर लोगों को आता देख वह भाग गया। कोतवाल सुधीर कुमार ने बताया कि पुलिस ने सूफियान के खिलाफ छेड़छाड़ में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed