फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   3.5 LAKH RUPEES KEPT IN SCOOTER DIGGIE TAKEN AWAY BY SOMEONE

स्कूटर से 3.50 लाख रुपये ले भागे बदमाश

Thu, 09 Jun 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर Updated Thu, 09 Jun 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
3.5 LAKH RUPEES KEPT IN SCOOTER DIGGIE TAKEN AWAY BY SOMEONE
लूट का छवि‌चित्र - फोटो : अमर उजाला
बैंक से 3.5 लाख रुपये निकालकर लौट रहे एक अकाउंटेंट की नजर हटते ही उनका बैग लेकर बदमाश भाग गए। बैग चुराते देख अकाउंटेंट ने शोर मचाया लेकिन तब तक बदमाश फरार हो गए। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने काॅबिंग की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। चौकी इंचार्ज से लेकर एसपी सिटी तक मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन



बुधवार दोपहर करीब दो बजे मामन रोड स्थित खान एंड सिरोही इलेक्ट्रो मैकेनिकल फर्म में अकाउंटेंट केशव कुमार शर्मा डीएम रोड स्थित एक बैंक से 3.50 लाख रुपये निकालकर लौट रहे थे। तबीयत खराब होने के कारण उन्होंने कालाआम चौराहे स्थित संजीव मेडिकल स्टोर से दवा ली और पैसों से भरा बैग स्कूटर पर ही छोड़ दिया।
विज्ञापन


इस दौरान पीछे से बाइक पर सवार होकर दो बदमाश आए और पैसों से भरा थैला लेकर फरार हो गए। जैसे ही आरोपी थैला लेकर भागे, वहां मौजूद एक महिला ने शोर मचा दिया। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक दोनों बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी गई। दिनदहाड़े हुई घटना से हड़कंप मच गया। कालाआम चौकी प्रभारी से लेकर एसपी सिटी तक मौके पर पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed