{"_id":"d0ba7531584fa2217010b42b3726163e","slug":"29-thousand-duped-after-changing-atm-card-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड बदलकर 29 हजार निकाले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम कार्ड बदलकर 29 हजार निकाले
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर कोतवाली क्षेत्र में एटीएम से रुपये निकालने आए किसान का एक युवती ने एटीएम कार्ड बदल दिया।
देखते ही देखते युवती किसान के एटीएम से 29 हजार रुपये निकालकर अपने साथी संग बाइक पर बैठकर भाग गई। किसान ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाली देहात के गांव सिखेड़ा निवासी विनोद कुमार पुत्र निहाल सिंह ने बताया कि उनका स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में खाता है। सोमवार दोपहर वह बुलंदशहर आए थे।
खरीदारी के लिए डीएम रोड स्थित सिंडीकेट बैंक के एटीएम से रुपये निकालने गए। तभी पीछे से एक लड़की और एक लड़का आए और बोले कि एटीएम कैंसिल नहीं हुआ है।
आप अपना कार्ड और पिन नंबर बताएं। तभी युवती ने एटीएम कार्ड लेकर बदल दिया और एटीएम से रुपये निकालकर बाइक पर बैठकर साथी संग भाग गई।
तभी मोबाइल पर मैसेज आया कि उनके खाते से 29 हजार रुपये निकल गए हैं। मैसेज देखकर उन्हें ठगी का अहसास हुआ। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।