{"_id":"7f45f4ef14e9f366891a8d9f81898c89","slug":"25-thousand-rupees-duped-after-changing-atm-card-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड बदल खाते से निकाल लिए 25 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम कार्ड बदल खाते से निकाल लिए 25 हजार
अमर उजाला, खुर्जा
Updated Tue, 29 Dec 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
नगर निवासी महिला का एटीएम कार्ड बदलकर 25 हजार रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी है।
लक्ष्मणगंज निवासी निकिता ने तहरीर में बताया कि सोमवार देर शाम वह कचहरी रोड स्थित एटीएम से रुपये निकालने गई थी। आरोप है कि एटीएम के पास पहले से कुछ युवक मौजूद थे।
कार्ड डालने के बाद जब पैसा नहीं निकला तो आरोपियों ने मदद के नाम पर कार्ड लेकर बदल लिया। इसके बाद शातिरों ने उनके खाते से 25 हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर रुपये निकाले जाने का मैसेज आया तो पीड़िता को ठगी की जानकारी हुई।