फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   दारोगा की रिश्वत लेते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

दारोगा की रिश्वत लेते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 05:13 PM IST
विज्ञापन
दारोगा की रिश्वत लेते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
दरोगा की रिश्वत लेते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
विज्ञापन

खानपुर। थाने पर तैनात एक दरोगा का सोशल मीडिया पर रिश्वत लेते हुए और व्यक्ति की जेब से रुपये निकालते हुए वीडियो वायरल हुआ है। सूत्रों की मानें तो यह वीडियो करीब छह माह पुराना है। अधिकारी मामले की जानकारी होने पर जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रहे हैं।

खानपुर थाने पर तैनात एक दरोगा थाना परिसर में बने रसोई घर के निकट रिश्वत लेते हुए कैमरे में कैद हो गया। दो मिनट 51 सेकंड का यह वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। वीडियो की शुरूआत में दरोगा व उसके आसपास मौजूद लोग एक पूर्व विधायक सेे संबंधित अपहरण कांड मामले में चर्चा कर रहे हैं। इसके बाद दरोगा एक व्यक्ति से फोन पर बात करता है। इसके बाद वीडियो बनाने वाले के निकट बैठे एक व्यक्ति ने दरोगा को पांच-पांच सौ रुपये के करीब दस नोट दिए। जिन्हें गिनने के बाद दरोगा ने उक्त व्यक्ति की जेब में रखे अन्य रुपये भी निकाल लिए। सूत्रों की मानें तो रिश्वत देने वाला व्यक्ति एक गांव का प्रधान बताया जा रहा है, जो एक आपराधिक मामले में फाइनल रिपोर्ट लगवाने के लिए दरोगा को रिश्वत दे रहा है। हालांकि उक्त व्यक्ति का चेहरा वीडियो में नजर नहीं आ रहा है। बता दें कि उक्त दारोगा अब भी खानपुर थाने पर ही तैनात है। एसएसपी एन कोलांचि ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच कराई जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed