फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   स्याना बवाल: नामजद आरोपी उपेंद्र राघव ने किया न्यायालय में आत्मसमर्पण

स्याना बवाल: नामजद आरोपी उपेंद्र राघव ने किया न्यायालय में आत्मसमर्पण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
स्याना बवाल: नामजद आरोपी उपेंद्र राघव ने किया न्यायालय में आत्मसमर्पण
स्याना बवाल: नामजद आरोपी उपेंद्र राघव ने किया न्यायालय में आत्मसमर्पण
विज्ञापन

बुलंदशहर। स्याना बवाल प्रकरण में बृहस्पतिवार को नामजद आरोपी उपेंद्र ने सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। न्यायालय ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। मामले में अब तक कुल 37 आरोपी सलाखों के पीछे जा चुके हैं। अभी नौ नामजद व अन्य अज्ञात आरोपियों की पुलिस को तलाश है।

बता दें कि बीते तीन दिसंबर को स्याना की चिंगरावठी चौकी पर गोकशी को लेकर हुए हंगामे के बाद जमकर बवाल हुआ था। जिसमें तत्कालीन इंस्पेक्टर सुबोध कुमार और एक युवक सुमित की गोली लगने से मौत हो गई थी। मामले में हिंदू संगठन से जुड़े आरोपी उपेंद्र राघव निवासी गांव गिनौरा नगली थाना खानपुर समेत 27 आरोपी नामजद व करीब 60 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। मामले में बृहस्पतिवार को आरोपी उपेंद्र ने सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में अब तक कुल 37 आरोपी सलाखों के पीछे जा चुके हैं। जिनमें 18 आरोपी नामजद हैं, जबकि 19 आरोपी वीडियो के आधार पर प्रकाश में आए थे। अब 8 नामजद व अन्य अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया जाएगा।
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed