फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   पीआरवी पर तैनात होमगार्ड-कांस्टेबल से मारपीट

पीआरवी पर तैनात होमगार्ड-कांस्टेबल से मारपीट

Mon, 09 Jul 2018 12:09 AM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
पीआरवी पर तैनात होमगार्ड-कांस्टेबल से मारपीट
होमगार्ड, कांस्टेबल से मारपीट, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

खुर्जा। कोतवाली क्षेत्र के बड़ा मोहल्ला में शुक्रवार रात झगडे़ की सूचना पर गए बीट कांस्टेबल और होमगार्ड से महिलाओं ने अभद्रता करते हुए मारपीट कर दी। प्रकरण में होम गार्ड-कांस्टेबल की तहरीर पर एक नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाल ने रिपोर्ट दर्ज होने की पुष्टि की है।

कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि झगडे़ की सूचना पर कोतवाली क्षेत्र स्थित बड़ा मोहल्ला में शुक्रवार रात पीआरवी बाइक पर तैनात होमगार्ड और कांस्टेबल मौके पर गए थे। आरोप है कि मौके पर मौजूद कुछ महिलाओं और भीड़ ने कांस्टेबल और होमगार्ड से अभद्रता करते हुए मारपीट कर दी। हंगामे और मारपीट की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस की जीप को देख आरोपी मौके से भाग गए। प्रकरण में बीट कांस्टेबल हिम्मत सिंह और होमगार्ड विष्णु कुमार की तहरीर पर डेविड समेत एक दर्जन से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाल ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed