फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   अब तक 33 जा पहुंचे सलाखों के पीछे, शिखर की तलाश

अब तक 33 जा पहुंचे सलाखों के पीछे, शिखर की तलाश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
अब तक 33 जा पहुंचे सलाखों के पीछे, शिखर की तलाश
अब तक 33 सलाखों के पीछे, शिखर की तलाश
विज्ञापन

- स्याना बवाल में पुलिस को अभी भाजयुमो के पूर्व नगर अध्यक्ष की तलाश
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। स्याना बवाल प्रकरण में पुलिस की गिरफ्तारी व कुछ आरोपियों के आत्मसमर्पण को मिलाया जाए तो अब तक कुल 33 आरोपी जेल जा चुके हैं। पुलिस अब तक मामले में आरोपी शिखर अग्रवाल समेत अन्य 12 नामजद व अज्ञात आरोपियों को तलाश नहीं सकी है।

स्याना बवाल में पुलिस ने 27 नामजद व 50-60 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। इसमें पुलिस योगेश राज समेत कुल 14 नामजद व वीडियो के आधार पर प्रकाश में आए कुल 19 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज चुकी है। यानी 33 आरोपी सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं, जिनमें से आठ आरोपियों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था। एक नामजद आरोपी सुमित की बवाल वाले दिन ही इंस्पेक्टर की गोली लगने से मौत हो चुकी है। इसके अलावा अब कुल 12 नामजद आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। जिनमें एक आरोपी शिखर अग्रवाल पूर्व नगर अध्यक्ष भाजपा भी शामिल है। सीओ राघवेंद्र मिश्रा ने बताया कि जल्द ही सभी आरोपियों को दबोच लिया जाएगा। कुछ आरोपियों के खिलाफ इनपुट भी मिला है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed