{"_id":"5bb5088d867a557ff747f47e","slug":"201538590861-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंकर ने दो युवकों को रौंदा, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टैंकर ने दो युवकों को रौंदा, एक की मौत
Updated Wed, 03 Oct 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टैंकर ने दो युवकों को रौंदा, एक की मौत
छतारी। अलीगढ़-अनूपशहर मार्ग पर दोराहे के पास अनियंत्रित टैंकर ने चाट की ठेली लेकर जा रहे दो युवकों को रौंद दिया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
कस्बा स्थित मोहल्ला जैसबरान निवासी हरीश यादव (35) पुत्र भिक्की सिंह ममेरे भाई अलीगढ़ के अतरौली क्षेत्र के गांव बैंगना निवासी दलवीर सिंह के साथ दोराहे के पास चाट की ठेली लगाता है। मंगलवार रात दोनों चाट की ठेली लेकर घर जा रहे थे। जैसे ही वह ठेली लेकर आगे बढ़े शराब के ठेके के पास अनियंत्रित टैंकर ने ठेली समेत दोनों युवकों को कुचल दिया। आसपास के लोगों ने देखा तो मौके की तरफ दौड़ पड़े। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। हरीश की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं उसके ममेरे भाई दलवीर सिंह को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मृतक हरीश के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी प्रताप सिंह बालियान ने बताया अज्ञात टैंकर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।