{"_id":"5b6497654f1c1b572f8b804c","slug":"201533319013-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्दन पर उस्तरा रख दुकानदार से लूटे 45 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गर्दन पर उस्तरा रख दुकानदार से लूटे 45 हजार
Updated Fri, 03 Aug 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्दन पर उस्तरा रख दुकानदार से लूटे 45 हजार
पीड़ित ने तीन लोगों के खिलाफ दी तहरीर
- पुलिस जांच के आधार पर कर रही कार्रवाई की बात
सिकंदराबाद। बदमाशों ने दुकानदार की गर्दन पर उस्तरा रखकर उससे 45 हजार रुपये लूट लिए। किसी को बताने, कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
नगर के मिर्दवाड़ा निवासी यामीन पुत्र बशीर ने बताया कि मोहल्ला काजीवाडा में कैनरा बैंक के पास उनकी दुकान है। दुकान पर उसका बेटा सिराजुद्दीन बैठता है। बृहस्पतिवार की रात करीब 9.30 बजे सिराजुद्दीन दुकान बंद कर रहा था। तभी वह दुकान के पास में ही स्थित गोदाम के ताले लगाने के लिए गया। जैसे ही वह गोदाम के अंदर गया तो मिर्दवाडा निवासी सगे भाई एक अज्ञात युवक के साथ गोदाम में घुस आए। बताया कि उक्त युवकों ने उसकी गर्दन पर उस्तरा रखकर उसकी जेब से दिन भर की दुकानदारी के 45 हजार रुपये निकाल लिए। आरोपी किसी को बताने, कार्रवाई करने पर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सरे बाजार हुई लूट की घटना से बाजार में हड़कंप मच गया। मौके पर दुकानदारों, व्यापारियों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित से घटना के बारे में जानकारी ली। वही पुलिस मामले में जांच कर कार्रवाई की बात कह रही हैं।