{"_id":"59e3a3544f1c1b76678b5df3","slug":"201508090708-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छतारी से गायब युवक का अलीगढ़ में मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छतारी से गायब युवक का अलीगढ़ में मिला शव
Updated Sun, 15 Oct 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गायब युवक का अलीगढ़ में मिला शव
- दो दिन पूर्व लापता होने के बाद परिजनों ने लिखाई थी पुलिस में गुमशुदगी
- परिजनों ने मृतक की पत्नी पर लगाया हत्या करवाने का आरोप, दी तहरीर
- छतारी थाना क्षेत्र के पंडरावल गांव का रहने वाला था मृतक
छतारी। करीब आठ दिन पूर्व लापता क्षेत्र के गांव पंडारावल निवासी युवक का शव अलीगढ़ के जवां थाना क्षेत्र के गांव चिकन्ना में मिला। दो दिन पूर्व मृतक युवक के परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जवां थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों ने मृतक की पत्नी पर हत्या करवाने का आरोप लगाते हुए छतारी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
छतारी थाना क्षेत्र के गांव पंडरावल निवासी सहाबुद्दीन (35) पुत्र छोटे खां 7 अक्टूबर को अचानक घर से लापता हो गया। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन सहाबुद्दीन का कोई सुराग नहीं मिला। निराश होकर परिजनों ने 13 अक्तूबर को छतारी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। रविवार सुबह अलीगढ़ के जवां थाना क्षेत्र के गांव चिकन्ना स्थित काली नदी के किनारे सहाबुद्दीन का शव मिला। सूचना पर पहुंची जवां थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। मृतक के ताऊ के बेटे राशिद ने तहरीर देते हुए उसकी पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। राशिद का आरोप है कि उसने ही सहाबुद्दीन की हत्या करवाई है।
छतारी थाना प्रभारी प्रताप सिंह बालियान ने बताया कि तहरीर के आधार पर मृतक की पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर मामले की जांच की जाएगी।