{"_id":"5952ae764f1c1b91278b4a6a","slug":"20-000-looted-from-petrol-pump-personnel","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप कर्मियों से 20 हजार लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेट्रोल पंप कर्मियों से 20 हजार लूटे
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Wed, 28 Jun 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
क्षेत्र के मधुपुरा गांव के पास पेट्रोल पंप पर पहुंचे बाइक सवार बदमाशों ने सेल्समैन और मैनेजर को बंधक बनाकर 20 हजार की नगदी लूट ली। विरोध करने पर दोनों को पीट-पीटकर घायल कर दिया। वारदात के बाद बदमाश सीसीटीवी की डीवीआर भी निकालकर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिली।
अनिल सिंह का ककोड़ मार्ग पर गांव मधुपुरा के पास किसान सेवा केंद्र नाम से पेट्रोल पंप है। मंगलवार शाम करीब 4 बजे दो बाइक पर सवार हथियारों से लैस छह बदमाश पहुंचे। तमंचे से आतंकित करते हुए बदमाशों ने मैनेजर संदीप कुमार और सेल्समैन रवि को बंधक बना लिया। बदमाशों ने सेल्समैन के पास से 20 हजार रुपये लूट लिए।
विज्ञापन
विरोध करने पर उनके साथ जमकर मारपीट की गई। इसके बाद बदमाश पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी निकालकर ले गए। बदमाशों के जाने के बाद सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में बदमाशों की तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। वहीं घायल सेल्समैन रवि और मैनेजर संदीप कुमार को अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
जहां रवि की हालत गंभीर होने पर उसे कैलाश अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी धनंजय मिश्र ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।
दबंगों ने 50 हजार रुपये लूटे ः अरनिया। दशहरा खेरली गांव निवासी एक व्यक्ति ने कुछ दबंगों पर 50 हजार रुपये और कागजात लूटने का आरोप लगाया है। उसने एसएसपी को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना क्षेत्र के दशहरा खेरली गांव निवासी सीलन पुत्र कुंवरपाल ने बताया कि 25 जून दोपहर करीब 12.30 बजे वह 50 हजार रुपये देने के लिए अपने बहनोई के पास अल्लीपुर जा रहा था।
उसका भाई सिंटू उसे गाड़ी पर बैठाने गांव के पास हाईवे पर आया था। आरोप है कि दबंग किस्म के कुछ लोग पहुंचे और उससे 50 हजार रुपये और अन्य कागजात छीन लिए। विरोध करने पर उन लोगों ने लाठी-डंडे और सरिए से मारपीट की। इससे सीलन और उसका भाई घायल हो गए। आरोप है कि शिकायत के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।