फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   चेयरमैन समेत तीन के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज

चेयरमैन समेत तीन के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jan 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
चेयरमैन समेत तीन के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज
चेयरमैन समेत तीन के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

जहांगीराबाद। नगर पालिका चेयरमैन व सभासदों के बीच हुई रार दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। पुलिस ने सभासद की तहरीर पर चेयरमैन उनके प्रधान भाई समेत तीन के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट व मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। इससे पूर्व पालिका के अधिशासी अधिकारी श्यामेंद्र चौधरी ने पालिकाध्यक्ष डा.सूरजभान माहुर, सभासद नीरज लोधी व सत्यवीर सिंह के खिलाफ सरकारी कार्य में बांधा डालने की रिपोर्ट दर्ज करा चुके हैं। इस घटना के बाद से सभासद चेयरमैन के खिलाफ लामबंद हो गए हैं।
बता दें कि तीन दिन पूर्व पंद्रह सभासदों के एक प्रतिनिधि मंडल ने डीएम व एसएसपी से मिलकर पालिकाध्यक्ष के क्रिया कलापों की शिकायत की थी। सभासद सत्यवीर सिंह ने पालिकाध्यक्ष डा. सूरजभान माहुर उनके प्रधान भाई ओमपाल माहुर, जीतू सैनी समेत अज्ञात आठ-दस लोगों द्वारा मारपीट कर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का प्रार्थना पत्र दिया था।
विज्ञापन

एसएसपी प्रभाकर चौधरी के निर्देश पर पुलिस ने सभासद सत्यवीर सिंह की तहरीर पर पालिकाध्यक्ष, उनके प्रधान भाई समेत तीन नामजद व आठ-दस अज्ञात लोगों के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट व मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। भाजपा के पालिकाध्यक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने से हड़कंप मच गया है। सभासद पालिकाध्यक्ष के खिलाफ लामबंद होते दिख रहे हैं। कोतवाल जेके तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पालिकाध्यक्ष समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच सीओ अनूपशहर कर रहे हैं। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पालिका का ध्वजारोहण भी बना चर्चा का विषय
जहांगीराबाद। नगर पालिका परिषद में गणतंत्र दिवस पर हुआ ध्वजारोहण नगर में चर्चा का विषय बना है। सरकारी भवनों पर ध्वजारोहण का समय साढे़ आठ बजे का था। लेकिन सभासदों का आरोप है कि पच्चीस मिनट लेट हो जाने के बाद भी जब चेयरमैन पालिका में नही पहुंचे तो वहां उपस्थित ईओ, सभासद व गणमान्य लोगों ने मिलकर ध्वजारोहण कर दिया। सभासदों का आरोप है कि ध्वजारोहण होने के पश्चात राष्ट्रगान, वंदेमातरम व शपथ पूरी हो जाने के बाद पालिकाध्यक्ष पालिका में पहुंचे थे। वहीं, पालिकाध्यक्ष डा.सूरजभान माहुर का कहना है कि उन्हें गेट में घुसता देख कुछ सभासदों ने झंडे की रस्सी खींच दी थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed