{"_id":"596f99d24f1c1b71328b4608","slug":"181500486098-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहासू का सोही हत्याकांड..........","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहासू का सोही हत्याकांड..........
Updated Wed, 19 Jul 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहासू के सोही कांड की दोबारा से होगी जांच
पहासू के सोही गांव निवासी गुलाम मोहम्मद की हत्या के मामले की दोबारा से जांच कराई जाएगी। हत्या के आरोप में जेल भेेजे गए हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं को निर्दोष बताते हुए सीएम से सीबीआई जांच कराने की मांग की गई है।
हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष के साथ पहुंचे आरोपियों के परिजनों की मांग पर सीएम ने फिलहाल पूरे मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। पहासू क्षेत्र के गांव सोही निवासी गुलाम मोहम्मद की दो मई को आम के बाग में कुछ लोगों ने लाठियों से पीटकर हत्या कर दी थी।
पुलिस-प्रशासन ने कुछ लोगों के दबाव में आकर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं को आननफानन में जेल भेज दिया था। मामले में विगत पांच जुलाई को हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष ठा.सुनील सिंह राघव ने कालिदास मार्ग स्थित सीएम योगी आदित्यनाथ के आवास पर जाकर मुलाकात करते हुए पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की थी।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष ने बताया विगत 17 जुलाई को मेरठ मंडल के प्रभारी विवेक सिंह के साथ उन्होंने पीड़ित परिवार की सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कराई।
सीएम ने निष्पक्ष जांच कराने की मांग पर मुहर लगाते हुए पूरे प्रकरण में जांच के बाद दोषी मिलने वाले प्रशासनिक अफसरों और अन्य लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराने की बात कही है।
जिलाध्यक्ष सुनील सिंह राघव ने सभी निर्दोषों की जल्द रिहाई होने की भी उम्मीद जताई है। इस दौरान जिलाध्यक्ष संग कई हिंदु युवा वाहिनी के कई कार्यकर्ता और मंगल, सोमेंद्र प्रताप और परिजन मौजूद रहे।