फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   स्याना बवाल: मेरे पति की हत्या भीड़ ने की है, भीड़ है आरोपी- रजनी

स्याना बवाल: मेरे पति की हत्या भीड़ ने की है, भीड़ है आरोपी- रजनी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jan 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
स्याना बवाल: मेरे पति की हत्या भीड़ ने की है, भीड़ है आरोपी- रजनी
स्याना बवाल: मेरे पति की हत्या भीड़ ने की है, भीड़ है आरोपी: रजनी
विज्ञापन

- एसएसपी से मिलीं मृतक इंस्पेक्टर की पत्नी, कार्रवाई से संतुष्ट
- कहा - पति का वृंदावन में वृद्धाश्रम बनाने का सपना करूंगी पूरा
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। मेरे पति की हत्या किसी एक व्यक्ति ने नहीं की, पूरी भीड़ वहां एकत्रित थी। पूरी भीड़ ही मेरे पति की हत्या की आरोपी है। इंस्पेक्टर का सपना वृंदावन में वृद्धाश्रम बनाने का था, पुलिस महकमे से मिले रुपयों से वृंदावन में वृद्धाश्रम का निर्माण कर पति के सपने को पूरा करूंगी। यह बातें मंगलवार को एसएसपी से मिलने पहुंचीं मृत इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की पत्नी रजनी ने कहीं।
स्याना बवाल में तत्कालीन स्याना कोतवाल सुबोध कुमार सिंह की गोली लगने से मौत हो गई थी। मंगलवार को मृतक इंस्पेक्टर की पत्नी रजनी व बेटा श्रेय बुलंदशहर स्थित एसएसपी कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने एसएसपी प्रभाकर चौधरी से मुलाकात की। इस दौरान वह स्याना प्रकरण में अब तक की कार्रवाई से संतुष्ट नजर आए। मृतक इंस्पेक्टर के पुत्र श्रेय ने कहा कि प्रकरण में पुलिस ने सही ढंग से कार्रवाई की है, साथ ही परिवार को भी मदद मुहैया कराई है। उन्हें भरोसा है कि पुलिस जल्द ही सभी आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा देगी। उन्होंने बताया कि प्रशांत नट से बरामद इंस्पेक्टर के सीयूजी नंबर के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए आए हैं। दूसरी ओर मृतक इंस्पेक्टर की पत्नी रजनी का कहना था कि उनके पति की हत्या किसी एक व्यक्ति ने नहीं की है। पूरी भीड़ ही उनकी हत्या की आरोपी है। सभी आरोपियों को पुलिस जल्द से जल्द सलाखों के पीछे पहुंचाए। उन्होंने कहा कि इंस्पेक्टर सुबोध का सपना वृंदावन में वृद्धाश्रम बनाने का था, पुलिस विभाग से मिले रुपयों से वह वृंदावन में वृद्धाश्रम बनवाएंगी।
विज्ञापन


आठ नामजदों की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी
बुलंदशहर। स्याना बवाल प्रकरण में फरार चल रहे आठ नामजद आरोपियों की न तो गिरफ्तारी हुई है और न ही पुलिस इन आरोपियों के घर की कुर्की की मांग न्यायालय से कर रही है। मामले में अब तक कुल 37 आरोपी सलाखों के पीछे पहुंचे हैं, जिनमें से 18 आरोपी नामजद हैं जबकि, 19 आरोपियों की शिनाख्त वीडियो के आधार पर हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते तीन दिसंबर को स्याना की चिंगरावठी चौकी पर गोवंश कटान को लेकर हुए हंगामे ने बवाल का रूप ले लिया था। पुलिस ने मामले में 27 नामजद और 50-60 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। मामले में अब तक पुलिस 37 आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा चुकी है। जबकि, अन्य आठ नामजद व अज्ञात आरोपी पुलिस के चंगुल से दूर हैं। मंगलवार को भी मामले में किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है। एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में जल्द ही सभी आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया जाएगा। लगातार दबिशें जारी हैं, गिरफ्तारी न होने पर कुर्की भी जल्द की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed