फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   31 दिन तक योगेश के लिए खाकी छानती रही खाक

31 दिन तक योगेश के लिए खाकी छानती रही खाक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 11:02 PM IST
विज्ञापन
31 दिन तक योगेश के लिए खाकी छानती रही खाक
31 दिन तक योगेश के लिए खाक छानती रही ’खाकी‘
विज्ञापन

- तीन दिसंबर को बवाल के बाद से ही पुलिस कर रही थी तलाश
- योगेश राज के घर पर दबिश के दौरान पुलिस पर तोड़फोड़ और अभद्रता का था आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। योगेश राज की गिरफ्तारी को लेकर 31 दिन से खाक छान रही जिला पुलिस की दौड़ पर बुधवार देर रात विराम लग गया। बीबीनगर पुलिस ने बुधवार देर रात आरोपी योगेश को दबोच लिया। हालांकि, अब भी पुलिस को 12 अन्य नामजद व अज्ञात आरोपियों की तलाश है।

बीते तीन दिसंबर को स्याना बवाल के बाद पुलिस ने योगेश राज समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। चार दिसंबर की रात पुलिस ने योगेश के घर दबिश दी थी, लेकिन उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही योगेश वहां से निकल गया था। इसके बाद से ही पुलिस को योगेश की तलाश थी। आईजी मेरठ रेंज के निर्देशन में पुलिस लगातार योगेश राज की तलाश में जुटी हुई थी। करीब 31 दिन तक पुलिस योगेश राज की गिरफ्तारी के लिए लगातार विभिन्न राज्यों व शहरों में दबिश देती रही। इसी दौरान योगेश ने अपनी वीडियो जारी कर खुद को निर्दोष भी बताया था। बावजूद इसके पुलिस उसे तलाश नहीं सकी थी। पुलिस अब तक उससे कोई बरामदगी नहीं कर सकी है। माना जा रहा है कि जल्द ही पुलिस योगेश को रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में याचिका दायर कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed