फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   गेहूं की बोरियों से लदा टैंपो पलटा, दबकर छात्र की मौत

गेहूं की बोरियों से लदा टैंपो पलटा, दबकर छात्र की मौत

Wed, 30 May 2018 11:27 PM IST
Updated Wed, 30 May 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
गेहूं की बोरियों से लदा टैंपो पलटा, दबकर छात्र की मौत
गेहूं की बोरियों से भरा टेंपो पलटा, युवक की मौत
विज्ञापन

पहासू। क्षेत्र के गांव साबितगढ़ के पास बुधवार दोपहर गेहूं की बोरियों से लदा टेंपो पलट गया। हादसे में टेंपो में बैठे युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों पुलिस कार्रवाई से इंकार कर शव अपने साथ ले गए।

बुधवार दोपहर गांव पला निवासी शाहरुख (20) पुत्र इदरीश कस्बे से गेहूं से लदे टेंपो में बैठकर करौरा गांव की तरफ जा रहा था। तभी साबितगढ़ गांव के पास अचानक अनियंत्रित होकर टेंपो पलट गया। हादसे में टेंपो के नीचे दबकर शाहरुख की मौत हो गई। घटना को देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचकर शाहरुख के शव को बाहर निकाल पुलिस को घटना की सूचना दी। उधर, जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे परिजन पुलिस कार्रवाई से मना करते हुए शव को अपने साथ ले गए। मृतक शाहरुख इस बार 11वीं पास करके 12वीं में प्रवेश किया था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed