फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   हवालात से भागने के मामले में कांस्टेबल-होमगार्ड पर रिपोर्ट दर्ज

हवालात से भागने के मामले में कांस्टेबल-होमगार्ड पर रिपोर्ट दर्ज

Wed, 27 Dec 2017 11:25 PM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
हवालात से भागने के मामले में कांस्टेबल-होमगार्ड पर रिपोर्ट दर्ज
हवालात से बदमाश भागने के मामले मेें कांस्टेबल-होमगार्ड पर रिपोर्ट
विज्ञापन

पुलिस ने पकड़े थे दो बदमाश, एक भाग गया था
पहासू। थाने की हवालात से भागने के मामले में कांस्टेबल और होमगार्ड के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वहीं भागे हुए बदमाश जाकिर की तलाश की जा रही है।
25 दिसंबर की रात थाना पुलिस ने त्यौरी मार्ग पर कार सवार दो बदमाशों को पकड़ा था। उनकी पहचान अलीगढ़ के खैर निवासी रिजवान और जाकिर के रूप में की गई। बदमाशों ने बताया कि कार दिल्ली से चोरी की गई है। 26 दिसंबर की सुबह थाने में तैनात होमगार्ड दुर्गा प्रसाद बदमाश रिजवान को लेकर शौच के लिए ले गया था। थाने में बैठा दूसरा बदमाश जाकिर मुंशी राजेश कुमार को चकमा देकर भाग गया। एसपीआरए पीके तिवारी ने लापरवाही के आरोप में होमगार्ड दुर्गा प्रसाद और कांस्टेबल राजेश कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि दोनों के खिलाफ निलंबन की संस्तुति एसएसपी से की गई है। सीओ रमनपाल सिंह ने बताया कि भागे हुए बदमाश जाकिर के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश में टीमें लगा दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed