फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   स्याना बवाल: कोर्ट में चार्जशीट पर सुनवाई आज

स्याना बवाल: कोर्ट में चार्जशीट पर सुनवाई आज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 12:55 PM IST
विज्ञापन
स्याना बवाल: कोर्ट में चार्जशीट पर सुनवाई आज
स्याना बवाल: कोर्ट में चार्जशीट पर सुनवाई आज
विज्ञापन


बुलंदशहर। स्याना बवाल प्रकरण में एसआईटी बीते शनिवार को चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। रविवार और सोमवार अवकाश के चलते मंगलवार को कोर्ट में चार्जशीट पर सुनवाई के बाद अग्रिम कार्रवाई होनी है। वहीं, बचाव पक्ष के अधिवक्ता भी चार्जशीट पर सुनवाई के बाद अपने पक्ष की जमानत डालने की तैयारी कर रहे हैं।

बता दें कि बीते तीन दिसंबर को स्याना में हुए बवाल प्रकरण की जांच एसआईटी कर रही थी। शनिवार को एसआईटी ने सीजेएम कोर्ट में 39 में से 38 आरोपियों के खिलाफ 103 पेज की चार्जशीट और 3300 पन्नों की केस डायरी तैयार कर कोर्ट में पेश कर दी थी। शनिवार देर शाम को चार्जशीट दाखिल होने के कारण उस पर सुनवाई नहीं हो सकी थी। वहीं, अब मंगलवार को कोर्ट चार्जशीट पर संज्ञान लेगी। बता दें कि चार्जशीट में एसआईटी ने पांच आरोपियों को इंस्पेक्टर की हत्या का दोषी माना है, जबकि बजरंग दल के जिला संयोजक योगेश राज समेत अन्य 33 आरोपियों को बलवे, हत्या की कोशिश व अन्य धाराओं में दोषी माना है। वहीं, योगेश राज के अधिवक्ता ब्रूनो भूषण ने बताया कि मामले में कोर्ट के संज्ञान लेने के बाद वह अपने पक्ष की जमानत याचिका कोर्ट में दाखिल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed