फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   शौच को गई विवाहिता के साथ दुष्कर्म का प्रयास

शौच को गई विवाहिता के साथ दुष्कर्म का प्रयास

Sun, 04 Nov 2018 11:54 PM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
शौच को गई विवाहिता के साथ दुष्कर्म का प्रयास
विवाहिता के साथ दुष्कर्म की कोशिश
विज्ञापन

सिकंदराबाद। शौच के लिए गई विवाहिता के साथ गांव निकासी युवक ने दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने महिला पर ईंट से प्रहार कर घायल कर दिया। आतंकित करने के लिए परिजनों के साथ मिलकर दंपति के साथ मारपीट भी की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी विवाहिता ने बताया कि उसका पति नोएडा स्थित कंपनी में चालक के पद पर कार्यरत है। ड्यूटी के चलते वह नोएडा में ही रहता है। वह घर पर अकेली रहती है। बताया कि 31 अक्तूबर की शाम करीब आठ बजे वह घर से थोड़ी दूरी पर ही शौच के लिए गई थी। इसी दौरान गांव निवासी नरीन पुत्र रामी ने उसे दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर उसने पास पड़ी ईंट से प्रहार कर उसे घायल कर दिया। शोर मचाने पर परिवार व अन्य लोगों को आता देख आरोपी मौके से भाग गया। जानकारी होने पर उसका पति भी गांव पहुंच गया। बताया कि रिपोर्ट दर्ज नहीं कराने के लिए बृहस्पतिवार की सुबह नरीन, रामी, सुदेश पुत्रगण फूल सिंह, रोहित पुत्र नरेश के साथ मिलकर उसे व उसके पति की पिटाई कर दी। कोतवाल अवनीश कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed