{"_id":"5a5501244f1c1b4a198b5b30","slug":"161515520292-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की हत्या कर शव को फंदे से लटकाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता की हत्या कर शव को फंदे से लटकाया
Updated Tue, 09 Jan 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाहिता की हत्या कर शव फंदे से लटकाया
हत्या को आत्महत्या का रूप देने का किया प्रयास, पति समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
ककोड़।
ससुरालियों ने विवाहिता की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया। पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव जटपुरा थाना सलेमपुर निवासी कुंवरपाल ने बताया कि उन्होंने दो वर्ष पूर्व अपनी बहन सिम्मी की शादी ककोड़ क्षेत्र के गांव भौरा निवासी लाखन पुत्र राम सिंह के साथ की थी। शादी के बाद से ही उसके ससुरालिये अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर सिम्मी को प्रताड़ित करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
सोमवार देर शाम उन्हें ग्रामीणों ने सूचना दी कि ससुरालियों ने सिम्मी की गला दबाकर हत्या कर दी और हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया है। वे सूचना पर गांव पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। सीओ आलोक सिंह, तहसीलदार इंद्र नंदन सिंह मौके पर पहुंचे। एसओ आनंदवीर सिंह ने बताया कि कुंवरपाल की तहरीर पर पति लाखन, जेठ रामबीर, सास भगवती, ननदोई गांव इटौरा थाना हाफिजपुर हापुड़ निवासी ऋषिपाल, रतन सिंह के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।