फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   मुठभेड़ में 50 हजारी डकैत विनोद बावरिया घायल

मुठभेड़ में 50 हजारी डकैत विनोद बावरिया घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में 50 हजारी डकैत विनोद बावरिया घायल
मुठभेड़ में 50 हजारी डकैत विनोद बावरिया गिरफ्तार
विज्ञापन



डिबाई। थाना पुलिस ने शनिवार देर रात मुठभेड़ के बाद 50 हजार के इनामी डकैत विनोद बावरिया को धर दबोचा। बदमाश के पैर में गोली लगने के कारण वह घायल हो गया है। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश गत वर्ष हुई डकैती की एक वारदात में फरार चल रहा था।

डिबाई थाना प्रभारी शौकेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार देर रात वह टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि एक इनामी बदमाश बाइक से छतारी की ओर से डिबाई क्षेत्र में आने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने गोविंदपुर फाटक से पंचमुखी चौराहा पर चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। रात करीब एक बजे पुलिस ने छतारी की ओर से आ रही एक बाइक को रुकने का इशारा किया। लेकिन, आरोपी बाइक को मोड़कर भागने की कोशिश करने लगा तो उसकी बाइक फिसल गई। बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। पुलिस ने भी दूसरी तरफ से जवाबी फायरिंग की तो बदमाश के पैर में गोली लगी और वह वहीं गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को घायलावस्था से दबोच लिया। बदमाश की पहचान विनोद बावरिया पुत्र कैलाश निवासी मोहल्ला आदर्श कालोनी थाना कैंप, जिला पलवल हरियाणा के रूप में हुई। बता दें कि आरोपी गत 20-21 अक्तूबर 2018 को डिबाई क्षेत्र के गांव बांधोर में भट्टा मालिक के घर हुई डकैती की वारदात में वांछित चल रहा था। आरोपियों ने भट्टा मालिक के घर करीब 20 लाख रुपये की डकैती को अंजाम दिया था। एसएसपी ने उसके ऊपर 50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की थी। अस्पताल में उपचार के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed