फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   हरियाणी निवासी पशु व्यापारी से लाखों की ठगी

हरियाणी निवासी पशु व्यापारी से लाखों की ठगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
हरियाणी निवासी पशु व्यापारी से लाखों की ठगी
हरियाणा के पशु व्यापारी से 21 लाख की ठगी
विज्ञापन




सिकंदराबाद। हरियाणा निवासी पशु व्यापारी ने सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव निवासी दो युवकों पर लाखों की ठगी करने का आरोप लगाया है। ग्राम बुद्धाखेड़ा जनपद कैथल हरियाणा निवासी ज्ञानचंद ने बताया कि वह पशुओं का व्यापारी है। सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव खगुवाबास, सोनाथगढ़ी निवासी दो युवकों उससे भैंसें खरीदकर लाते थे। शुरूआत में उक्त युवकों ने समय से भुगतान किया। विश्वास जीतने के बाद दो वर्ष पूर्व उक्त युवक उससे 30 भैंसें उधार खरीदकर ले आए। जिसकी कीमत करीब 21 लाख रुपये उक्त युवकों ने अभी तक नहीं दी। तगादा करने पर वह उसे दो साल से बराबर टरकाते आ रहे हैं। पीड़ित ने दोनों युवकों पर उसके साथ ठगी किए जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। कोतवाल योगेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed