फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   टीजी-2 के वेतन से रिकवरी की जाएगी लूट की रकम

टीजी-2 के वेतन से रिकवरी की जाएगी लूट की रकम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
टीजी-2 के वेतन से रिकवरी की जाएगी लूट की रकम
वेतन से होगी लूट के रकम की रिकवरी
विज्ञापन


बुलंदशहर। पावर कारपोरेशन में तैनात टीजीटू से एक वर्ष पूर्व लूटी गई रकम को उसके वेतन से रिकवरी की जाएगी। एक वर्ष पूर्व राजस्व जमा करने जाते समय 3.82 लाख रुपये की लूट हुई थी। बीमा कंपनी से क्लेम न मिलने तक रकम को रिकवरी कर जमा किया जाएगा। इसके लिए अधिशासी अभियंता द्वारा आदेश जारी कर दिए गए है। वहीं, पीड़ित ने रिकवरी होने पर न्यायालय का दरवाजा खटखटाने की तैयारी कर ली है।

बता दें कि अनूपशहर अड्डा स्थित विद्युत उपकेंद्र नंबर-तीन पर जून 2018 में टीजी-2 के पद पर प्रमोद कुमार तैनात थे। 25 जून 2018 को डिवीजन में राजस्व जमा करने जाते समय बाइक सवार बदमाशों ने हथियारों के बत पर तीन लाख 82 हजार 10 रुपये लूट लिए थे। अब लूट की घटना के एक वर्ष बीतने के बाद एक्सईएन द्वितीय ने लूटी गई रकम की रिकवरी तत्कालीन टीजी-2 से करने के लिए आदेश जारी कर दिया है। जो बीमा कंपनी द्वारा क्लेम न मिलने पर जारी किया गया है। वहीं, पीड़ित ने नियम विरूद्ध कार्रवाई किए जाने का आरोप लगाया। टीजी-2 प्रमोद कुमार ने बताया कि एक्सईएन द्वारा उसका मानसिक शोषण किया जा रहा है। यदि लूट की रकम वेतन से रिकवरी की गई तो मजबूरन उसे न्यायालय की शरण लेनी पड़ेगी। इस संबंध में टीजी-2 ने उच्च अफसरों को ज्ञापन देकर अवगत करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed