फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   अस्थाई गोशाला में भूख-प्यास से गौवंश ने तोड़ा दम, हंगामा

अस्थाई गोशाला में भूख-प्यास से गौवंश ने तोड़ा दम, हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
अस्थाई गोशाला में भूख-प्यास से गौवंश ने तोड़ा दम, हंगामा
अस्थाई गोशाला में भूख-प्यास से गोवंश ने तोड़ा दम, हंगामा
विज्ञापन


शिकारपुर। योगी सरकार द्वारा जहां एक ओर गोवंश के संरक्षण की व्यवस्था करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। वहीं, अनाज मंडी स्थित अस्थाई गोशाला में चारा-पानी न मिलने से एक गोवंश की मौत हो गई। गोवंश को नोच रहे रहे कुत्तों को देखकर मौके पर पहुंचे व्यापारी नेताओं ने जमकर हंगामा किया। व्यापारियों ने नगरपालिका कर्मचारियों और एसडीएम को सूचना दी। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने जेसीबी से गड्ढा खोदकर गोवंश के शव का दफना दिया।

शिकारपुर नगरपालिका क्षेत्र में खुर्जा बस स्टैंड के पास और अनाज मंडी में अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल बनाए गए हैं। खुर्जा बस स्टैंड के पास स्थित गोशाला में गोवंश के लिए चारे-पानी की व्यवस्था ठीक है, लेकिन अनाज मंडी स्थित गोशला में चारा-पानी और सुरक्षा आदि की कोई व्यवस्था नहीं है। इसके परिणामस्वरूप गोशाला में एक गोवंश की मौत हो गई। शनिवार सुबह टहलने निकले व्यापारी नेताओं को गोशाला में एक गाय मरी पड़ी दिखी। व्यापारी नेता वीरेंद्र गर्ग, मयंक सिंघल, लखन गोयल, संजय मित्तल, नमन जैन, पंकज सिंघल ने बताया कि मरी गाय को कुत्ते नोच रहे थे। व्यापारी नेताओं ने गोशाला में गोवंश के लिए चारा व पानी की व्यवस्था न किए जाने पर प्रशासन के प्रति रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा गोवंश के संरक्षण और देखभाल के कड़े निर्देश दिए गए हैं। वहीं अधिकारी उनकी अनदेखी कर गोवंश के लिए चारे पानी तक की व्यवस्था नहीं कर रहे हैं। इसके चलते गोवंश की भूख और प्यास से मौत हो रही है। व्यापारियों ने गोशालाआें में चारे-पानी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की। बाद में नगरपालिका की जेसीबी से गड्ढा खोदकर व्यापारी नेताओं के सहयोग से गाय को गौशाला परिसर में ही दफना दिया गया। गोवंश की भूख-प्यास से मौत के बावजूद अधिकारी गोशाला में समुचित इंतजाम का दावा कर रहे हैं। एसडीएम पद्म सिंह ने बताया कि अनाज मंडी स्थित गोशाला में चारे की व्यवस्था खुर्जा बस स्टैंड स्थित गोशाला से की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed