फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   वाह री पुलिस! लूट की घटना को एनसीआर में कर दिया दर्ज

वाह री पुलिस! लूट की घटना को एनसीआर में कर दिया दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
वाह री पुलिस! लूट की घटना को एनसीआर में कर दिया दर्ज
वाह री पुलिस! लूट की घटना को एनसीआर में कर दिया दर्ज
विज्ञापन


बुलंदशहर। नगर कोतवाली पुलिस का कारनामा पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा रहा है। बीते दिनों एक युवक के साथ मारपीट कर उससे दबंगो ने लूटपाट की और हत्या की धमकी देकर फरार हो गए। मामले में पुलिस ने खेल करते हुए युवक की तहरीर बदलवा ली और फिर मामला एनसीआर में दर्ज कर उसे टरका दिया। इस घटना को दो माह से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक पीड़ित न्याय की आस में दर-दर भटक रहा है।

देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव सबदलपुर निवासी युवक मोहम्मद शाकिब पुत्र फैजुल हसन ने एसएसपी को शिकायती पत्र भेजकर बताया कि बीते 5 अप्रैल को वह अपने दोस्त इंसाक अली के साथ अपनी कार से नुमाइश देखने के लिए आया था। इस दौरान उसने अपनी कार को कक्कड़ नर्सिंग होम वाली गली में पार्किंग के लिए मोड़ा। जहां पहले से ही चार दबंग युवक बाइक लेकर मौजूद थे। पीड़ित ने आरोपियों से बाइक हटाने की मांग की। जिस पर आरोपियों ने पीड़ित से अभद्रता करनी शुरू कर दी। पीड़ित के विरोध करने पर आरोपियों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। साथ ही पीड़ित की जेब में रखे 16 हजार रुपये भी निकाल लिए। पीड़ित के शोर मचाने पर आरोपी मौके से उसे हत्या की धमकी देकर भाग निकले थे। मामले में पीड़ित ने आरोपी युवक अरशान पुत्र जुल्फी, नूर मोहम्मद पुत्र केसर, आसिफ पुत्र महरुल कुरैशी निवासीगण गांव अकबरपुर कोतवाली देहात के खिलाफ तहरीर नगर कोतवाली में दी थी। आरोप है कि उस दौरान तत्कालीन नगर कोतवाल ने मामले में खेल कर दिया। साथ ही पीड़ित की तहरीर बदलवा दी गई और उसमें से लूट की वारदात को हटा कर मामला एनसीआर की मामूली धाराओं में दर्ज कर लिया गया। पीड़ित के कहने पर थाना प्रभारी ने जांच के बाद मामला तरमीम करने का आश्वासन दिया था। यही नहीं, मामले को दो माह से अधिक का समय बीत चुका है। पीड़ित ने अब एसएसपी से मामले में न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed