फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   फिर चली प्रतिबंधित पेड़ों पर माफियाओं की कुल्हाड़ी

फिर चली प्रतिबंधित पेड़ों पर माफियाओं की कुल्हाड़ी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
फिर चली प्रतिबंधित पेड़ों पर माफियाओं की कुल्हाड़ी

विज्ञापन

फिर चली प्रतिबंधित पेड़ों पर माफियाओं की कुल्हाड़ी

ऊंचागांव। क्षेत्र के गांव दौलतपुर कलां मेें बुधवार की रात्रि को एक बाग में वन विभाग की टीम ने प्रतिबंधित पेड़ काटने वालों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। बावजूद इसके इसी बाग में बृहस्पतिवार को लकड़ी माफियाओं की फिर प्रतिबंधित पेड़ों पर कुल्हाड़ी चली। इसे लेकर चर्चा है कि माफियाओं के साथ वन विभाग की मिलीभगत से यह धंधा बदस्तूर जारी है।

बता दें कि वन विभाग को बुधवार सूचना मिली थी कि दौलतपुर कलां निवासी राजे और सुरेंद्र के बाग में प्रतिबंधित पेड़ों को काटा जा रहा है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो पेड़ काट रहे लकड़ी माफिया भागने में कामयाब हो गए। इस पर विभागीय अफसराें ने थाने में तीन लकड़ी माफियाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। इसके बावजूद भी बृहस्पतिवार को इसी बाग में एक बार फिर प्रतिबंधित पेड़ों पर कुल्हाड़ी चली। पेड़ काटने का सिलसिला शुक्रवार सुबह तक रहा। बताया गया कि इस दौरान लकड़ी माफियाओं ने छह से अधिक पेड़ काट डाले। क्षेत्र में चर्चा है कि पेड़ कटवाने में वन विभाग की माफियाओं से मिलीभगत है। यदि विभाग की ओर से कठोर कार्रवाई की जाती तो दोबारा पेड़ों पर कुल्हाड़ी नहीं चलती। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी पेड़ काटने का सिलसिला जारी होना विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत की आशंका बढ़ा रहा है। डीएफओ एनके उपाध्याय का कहना है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद दोबारा आम के पेड़ों को काटा गया है तो जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस पूरे मामले की संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed