फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   पुलिस ने छह ससुरालीजनों के खिलाफ दर्ज की एफआईआर

पुलिस ने छह ससुरालीजनों के खिलाफ दर्ज की एफआईआर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने छह ससुरालीजनों के खिलाफ दर्ज की एफआईआर
पुलिस ने छह ससुरालीजनों के खिलाफ दर्ज की एफआईआर
विज्ञापन


दानपुर। दौलतपुर चौकी क्षेत्र के एक गांव के जंगल से पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक विवाहिता का अधजला शव बरामद किया था। मामले में पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव उसके मायके वालों को सौंप दिया है, साथ ही मायके पक्ष की तहरीर के आधार पर आरोपी ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

बता दें कि बृहस्पतिवार देर शाम डिबाई पुलिस ग्रामीणों की सूचना क्षेत्र के गांव नगला किडबा के जंगल में पहुंची थी। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी थी कि गांव निवासी एक विवाहिता को उसके ससुरालीजन खेत में ले जाकर जला रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर अधजला शव बरामद कर लिया था। वहीं, शुक्रवार को मामले में मृतका के पिता जयप्रकाश पुत्र सोहन सिंह निवासी गांव विजय नगलिया थाना रामघाट ने थाने पर तहरीर दी। जिसमें उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री कृष्णा की शादी गांव नगला किडबा निवासी युवक पवन पुत्र स्व. कांति सिंह के साथ की थी। आरोप है कि बृहस्पतिवार को आरोपी ससुरालीजनों ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर कृष्णा की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को बिना बताए जला रहे थे। चौकी इंचार्ज अनिरूद्ध कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास, भाई, नंद सहित छ: लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed