{"_id":"5cfff143bdec2207132d8817","slug":"156027730618-bulandshahr-news180","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताला तोड़कर आरोपी को पकड़कर ले गई पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ताला तोड़कर आरोपी को पकड़कर ले गई पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्याकांड का चौथा आरोपी भी गिरफ्तार
औरंगाबाद। मोहल्ला सईदगढ़ी निवासी टैक्सी चालक शेर मोहम्मद हत्याकांड में फरार चल रहे चौथे आरोपी को मंगलवार सुबह घर से दबोच लिया। आरोपी अपने घर में ताला लगाकर छिपकर बैठा था। थाना पुलिस ने आरोपी को सिंभावली पुलिस के हवाले कर दिया है।
बता दें कि मोहल्ला सईदगढ़ी निवासी ग्यासुद्दीन की शादी में शामिल होने के लिये गये शेर मौहम्मद की उसके ही दोस्तों ने बीयर के नशे में धुत होकर उसकी हत्या कर दी थी। मामले में मृतक के पिता इकबाल ने मोहल्ले के ही आबिद, आकिल, फजलू और अकरम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। सिंभावली पुलिस तीन आरोपियों को पहले ही हिरासत में ले चुकी थी। जबकि चौथा आरोपी मौके से भागकर मोहल्ला सईदगढ़ी अपने घर आ गया था। आरोपी ने परिजनों को यह कहकर घर से भगा दिया कि तुम घर का आगे से ताला लगाकर भाग जाओ। मै इसके अंदर ही छिप जाता हूं। परिजन मौका पाकर वहां से फरार हो गये। मंगलवार की सुबह थाना पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि फरार आरोपी अकरम घर का ताला लगवाकर उसके अंदर छिपा बैठा है। पुलिस ने ताला तोड़कर वहां से अकरम को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल अवधेश कुमार ने बताया कि आरोपी को सिंभावली पुलिस के हवाले कर दिया गया है।