फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोतवाली देहात की नई मंडी रिपोर्टिंग चौकी क्षेत्र के गांव धमैड़ा सूजापुर में एक गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता का शव घर के बरामदे में फंदे पर लटका मिला। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है।

खानपुर क्षेत्र निवासी महिला जयवती (36) की कुछ साल पहले नई मंडी क्षेत्र के गांव धमैड़ा सूजापुर में शादी हुई थी। मंडी पुलिस के अनुसार जयवती की दूसरी शादी थी। जयवती अपने साथ पहले पति से पैदा हुए दो बच्चों को लेकर आई थी। शनिवार शाम को महिला जयवती का शव घर के बरामदे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। इसका पता चलने पर मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया। सूचना मिलने पर नई मंडी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। नई मंडी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंडी चौकी प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में महिला द्वारा खुदकुशी किए जाने की आशंका है। पीड़ित पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर उसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मौत की वजह का पता लगाने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed