फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया जीतू

14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया जीतू

Mon, 10 Dec 2018 12:31 AM IST
Updated Mon, 10 Dec 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया जीतू
विज्ञापन

बुलंदशहर। स्याना बवाल के मुख्य आरोपी को न्यायालय ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इस दौरान पुलिस और एसआईटी की ओर से पुलिस कस्टडी के लिए कोई अर्जी दाखिल नहीं की गई है। वहीं, सोमवार को जीतू के अधिवक्ता न्यायालय में उसकी जमानत की अर्जी दाखिल करेंगे।
बता दें कि बीते तीन दिसंबर को स्याना में हुए बवाल के बाद पुलिस ने जीतू को भी बलवे, हत्या, हत्या की कोशिश आदि धाराओं में नामजद आरोपी बनाया था। घटना वाले दिन ही जीतू फौजी श्रीनगर स्थित अपनी कंपनी में शामिल होने के लिए निकल गया था। चार दिसंबर को उसने अपनी ड्यूटी ज्वाइन कर ली थी। इसके बाद पुलिस को लगातार जानकारी मिल रही थी कि जीतू फौजी के द्वारा फायरिंग की गई है। एसआईटी और पुलिस ने बीते दिनों सेना के अफसरों से संपर्क कर जीतू की गिरफ्तारी को कहा था। शनिवार देर रात जीतू को सेना के अफसरों ने मेरठ लाकर एसआईटी के हवाले कर दिया था। जिसके बाद उसे रविवार सुबह बुलंदशहर लाया गया। शाम को न्यायाधीश ने पुलिस का पक्ष सुना और फिर जीतू से पूछताछ के बाद उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

------
करीब ढाई घंटे न्यायालय परिसर में रहा जीतू
जिला अस्पताल से मेडिकल कराने के बाद पुलिस जीतू फौजी को जिला न्यायालय लेकर दोपहर करीब साढ़े तीन बजे पहुंच गई थी। जहां शाम करीब सवा पांच बजे मजिस्ट्रेट के सामने जीतू को पेश किया गया। शाम करीेब छह बजे आदेश की कॉपी मिलने के बाद पुलिस जीतू को न्यायालय से सीधे जिला कारागार लेकर रवाना हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
पुलिस-एसआईटी ने नहीं मांगी कस्टडी रिमांड
न्यायालय परिसर में जीतू को लाए जाने के बाद गहमागहमी का माहौल रहा। इस दौरान माना जा रहा था। कि हत्या, हत्या की कोशिश व अन्य बलवे की धाराओं में आरोपी बनाए गए जीतू को पुलिस-एसआईटी की टीम रविवार को ही कस्टडी रिमांड पर लेने के लिए अर्जी दाखिल करेगी। लेकिन, पुलिस ने अभी तक जीतू को कस्टडी रिमांड पर लेने की मांग नहीं की है।
-----
आज जमानत के लिए दाखिल होगी अर्जी
जीतू की गिरफ्तारी के बाद परिजनों ने अधिवक्ता संजय शर्मा से काफी देर तक बातचीत की। इस दौरान बताया गया कि सोमवार को जीतू के अधिवक्ता कोर्ट में उसकी जमानत अर्जी दाखिल करेंगे।

-----
जीतू को न्यायाधीश ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है। पुलिस-एसआईटी की तरफ से अभी कस्टडी रिमांड के लिए अर्जी दाखिल नहीं की गई है। जीतू की जमानत के लिए हम सोमवार को न्यायालय के समक्ष अर्जी दाखिल करेंगे। -संजय शर्मा, अधिवक्ता
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed