{"_id":"5bf59aaebdec22695657386e","slug":"15428226222-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस के इंतजार में खड़े किसान को बाइक ने रौंदा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस के इंतजार में खड़े किसान को बाइक ने रौंदा, मौत
Updated Wed, 21 Nov 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस के इंतजार में खड़े किसान को बाइक ने रौंदा, मौत
- नरसैना थाना क्षेत्र के गेसुपुर रजवाहे के निकट देर शाम की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
नरसैना। थाना क्षेत्र के गांव गेसुपुर स्थित रजवाहे के निकट अज्ञात बाइक सवार ने बस का इंतजार कर रहे एक किसान को पीछे से टक्कर मार दी। उपचार के दौरान वृद्ध की ऊंचागांव स्थित एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किसान की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
नरसैना थाना क्षेत्र के गांव चंदियाना निवासी रघुराज (45) पुत्र कंछी सिंह खेती बाड़ी कर अपना व अपने परिवार का पालन पोषण करते थे। बताया गया कि रघुराज बुधवार को स्याना किसी काम से गए थे। बुधवार देर शाम करीब छह बजे वह बस से वापस अपने गांव लौट रहे थे। इस दौरान वह गांव भड़कऊ पर बस से उतर गए और कुछ दूर स्थित गेसुपुर की पुलिया पर गांव जाने वाली बस का इंतजार करने लगे। इस दौरान पीछे से आए अज्ञात बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। आरोपी बाइक सवार घटना के बाद भाग निकला। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने रघुराज के परिजनों को सूचना दी और उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। लेकिन, उपचार के दौरान रघुराज की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दे दिया है। मृतक के रिश्तेदार मनोज पुत्र सोहनपाल ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।