{"_id":"5bedb2b4bdec2269871ef362","slug":"154230448716-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से की अशर्ील हरकत, बनाई विडीयो","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी से की अशर्ील हरकत, बनाई विडीयो
Updated Thu, 15 Nov 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोरी से की अश्लील हरकत, बनाई वीडियो
- शिकायत करने पर दी वीडियो वायरल करने की धमकी
- पीड़ित पिता ने दी तहरीर, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
नरौरा। थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से अश्लील हरकत करने और उसकी वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। मामले में पीड़ित पिता ने दो आरोपियों को नामजद करते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने की बात कही है। पुलिस आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस में दी तहरीर में बताया कि गत सोमवार शाम उसकी कक्षा आठ में पढ़ने वाली बेटी घर आ रही थी। इस दौरान गांव निवासी एक लड़का वहां आकर अपनी मम्मी द्वारा किशोरी को बुलाने की बात कहकर धोखे से उसे अपने घर ले गया। उसके बाद वह किशोरी के साथ अश्लील हरकत करने लगा। इस दौरान मौके पर मौजूद एक अन्य लड़के ने भी छात्रा के साथ अश्लील हरकत की और उसकी वीडियो बना ली। छात्रा के शोर मचाने पर मौके पर पहुंचा गांव निवासी युवक ने उसे बचाया। छात्रा ने अपने घर जाकर अपनी मां को घटना की जानकारी दी। परिजन जब आरोपियों के घर पहुंचे तो उन्होंने जान से मारने एवं छात्रा की बनाई गई वीडियो वायरल करने की धमकी देकर भगा दिया। वहीं, थाना प्रभारी देवकीनंदन राजपूत ने बताया कि पीड़ित छात्रा के पिता की तहरीर मिल गई है। मामले में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।