{"_id":"5bcb819cbdec2269525f8b95","slug":"154006361116-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिलीवरी के दौरान महिला की मौत मामले में रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डिलीवरी के दौरान महिला की मौत मामले में रिपोर्ट दर्ज
Updated Sun, 21 Oct 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिलीवरी के दौरान महिला की मौत मामले में रिपोर्ट दर्ज
बुगरासी/स्याना। नरसैना थाना क्षेत्र के बुगरासी निवासी एक महिला की निजी अस्पताल में बीते दिनों डिलीवरी के दौरान मौत हो गई थी। चौकी पुलिस के कार्रवाई न करने पर पीड़ित पति ने नरसैना थाने में तहरीर देकर आरोपी चिकित्सक दंपति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बुगरासी के मोहल्ला मंगल वाला निवासी मोहम्मद समीर अली पुत्र अली मोहम्मद ने नरसैना थाने में तहरीर देकर बताया कि बीते 11 अक्तूबर को उसने अपनी पत्नी अफरोज को डिलीवरी के लिए दौलतपुर बस स्टैंड स्थित एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया था। जहां चिकित्सकों ने उनकी पत्नी की नॉर्मल डिलीवरी करने की बात कही थी। लेकिन, कुछ देर बाद ही आरोपी चिकित्सकों ने कहा कि उनकी पत्नी की हालत ज्यादा खराब है, उन्हें हायर मेडिकल सेंटर ले जाएं। पीड़ित ने जब अपनी पत्नी को जाकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। इस दौरान उसने एक पुत्र को भी जन्म दिया, जो कि स्वस्थ है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी चिकित्सक दंपति की लापरवाही के कारण उनकी पत्नी की मौत हुई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी दंपति चिकित्सक डा. बाला व डा. संतोष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।