फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   नहर के पास पलटा टैंपो, एक युवक की मौत

नहर के पास पलटा टैंपो, एक युवक की मौत

Sun, 21 Oct 2018 12:57 AM IST
Updated Sun, 21 Oct 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
नहर के पास पलटा टैंपो, एक युवक की मौत
विज्ञापन

बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र में अड़ौली नहर मोड़ के निकट शुक्रवार को एक टैंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। बताया गया कि उसमें सवार एक युवक की उसके नीचे दबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचित किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। टैंपो को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है, जबकि आरोपी टैंपो चालक मौके से भाग निकला।

बताया गया कि शुक्रवार शाम एक टैंपो सिकंदराबाद की ओर से बुलंदशहर आ रहा था। उसमें कुछ लोग सवार थे। टैंपो तेज रफ्तार में था और अड़ौली नहर मोड़ के निकट अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसके नीचे दबने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि, अन्य लोग मामूली रूप से घायल थे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की शिनाख्त सिराजुद्दीन पुत्र छोटे खां निवासी गांव इनायतगढ़ी थाना सिकंदराबाद के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को फोन पर सूचना दी। परिजनों के पहुंचने के बाद भूड़ चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। चौकी इंचार्ज महिपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। टैंपो को कब्जे में ले लिया गया है। आरोपी चालक मौके से भाग निकला। उसकी भी तलाश की जा रही है, जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed