{"_id":"5bc78d5cbdec220775479534","slug":"153980447714-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिरिक्त दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अतिरिक्त दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या की कोशिश
विज्ञापन

बुलंदशहर। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र निवासी एक विवाहिता को उसके ससुरालीजनों ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर मौत के घाट उतारने की कोशिश की। लेकिन, पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपियों ने उसे छोड़ा। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2014 में क्षेत्र के ही एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी में मायके वालों ने हैसियत के अनुसार काफी दान दहेज भी दिया था। लेकिन, आरोपी ससुरालीजन शादी में मिले दान दहेज से खुश नहीं थे। वह अतिरिक्त दहेज के रुप में दस लाख रुपये नगदी की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर पीड़िता का उत्पीड़न किया जा रहा था। आरोपी उसे घर में भूखा प्यासा रखते थे। पीड़िता ने बताया कि गत 8 जून को आरोपी ससुरालीजनों ने उसके साथ मारपीट करते हुए गला दबाकर उसकी हत्या की कोशिश भी की। लेकिन, पीड़िता के शोर मचाने पर अन्य लोगों के आने पर आरोपियों ने उसे छोड़ा। तभी से पीड़िता अपने मायके में ही रह रही है। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।