फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   अपहृत जिपं सदस्य बरामद, पूछताछ में जुटी पुलिस

अपहृत जिपं सदस्य बरामद, पूछताछ में जुटी पुलिस

Wed, 26 Sep 2018 12:10 AM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
अपहृत जिपं सदस्य बरामद, पूछताछ में जुटी पुलिस
विज्ञापन

अनूपशहर। थाना क्षेत्र निवासी अपहृत जिला पंचायत सदस्य को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस जिपं सदस्य से पूछताछ करने में जुटी हुई है। जांच के बाद ही पुलिस मामले में कुछ कहने की बात कह रही है।

बता दें कि बीते 17 सितंबर को थाना क्षेत्र के गांव नगला भोपतपुर निवासी वार्ड 47 के जिला पंचायत सदस्य कलियान सिंह पुत्र रेवती प्रसाद संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे। 19 सितंबर को उनकी पत्नी ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि जिपं सदस्य ने उन्हें फोन कर अपने अपहरण की सूचना दी है। पति के फोन काल के आधार पर उनकी पत्नी शोभाकांती ने पूर्व जिपं अध्यक्ष और वर्तमान एक जिपं सदस्य समेत चार लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया था। पुलिस जिपं सदस्य की तलाश में जुटी हुई थी। वहीं, मंगलवार रात जिपं सदस्य कलियान सिंह को पुलिस ने बरामद कर लिया है। थाना प्रभारी अखिलेश कुमार गौड़ ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य को बरामद कर लिया गया है। उनसे पूछताछ जारी है। जांच के बाद ही अपहरण या गायब होने की वजह स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed