{"_id":"5ba3ea46867a557f624a022b","slug":"153746897915-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज जाती छात्रा के साथ छेड़छाड़, एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कॉलेज जाती छात्रा के साथ छेड़छाड़, एक आरोपी गिरफ्तार
Updated Fri, 21 Sep 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
arrested
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालेज जाती छात्रा के साथ छेड़छाड़, एक आरोपी गिरफ्तार
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में मनचलों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं अब कालाआम चौकी के निकट एक छात्रा का रास्ता रोककर छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्रा के शोर मचाने पर राहगीरों व पुलिस ने एक आरोपी को दबोच लिया। जबकि, उसका दूसरा साथी मौके से भाग निकला।
नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी नाबालिग छात्रा कालाआम चौक के समीप एक स्कूल में पढ़ती है। बताया गया कि छात्रा अपने घर से स्कूल जा रही थी, कालाआम चौराहे पर पुलिस चौकी के निकट ही दो मनचलों ने छात्रा को रोक लिया और उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी। छात्रा ने पहले आरोपियों की हरकत को अनदेखा किया, लेकिन आरोपियों की हरकत बढ़ने पर छात्रा ने शोर मचा दिया। इसके बाद वहां कई लोग मौके पर पहुंच गए और भाग रहे एक आरोपी को दबोच लिया, जबकि उसका दूसरा साथी मौके से भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। वहीं नगर कोतवाली पुलिस ने पीड़ित छात्रा के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक हरेंद्र और उसके साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नगर कोतवाल धनंजय मिश्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।