फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   पार्टनरशिप का झांसा देकर आरोपी प्रोपर्टी डीलर पिता-पुत्र ने ऐंठ लिए लाखों रुपये

पार्टनरशिप का झांसा देकर आरोपी प्रोपर्टी डीलर पिता-पुत्र ने ऐंठ लिए लाखों रुपये

Thu, 13 Sep 2018 12:46 AM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
पार्टनरशिप का झांसा देकर आरोपी प्रोपर्टी डीलर पिता-पुत्र ने ऐंठ लिए लाखों रुपये
विज्ञापन

बुलंदशहर। पुराने संबंधों व पीड़ित युवक के पिता से दोस्ती का वास्ता देकर एक व्यक्ति ने अपने पुत्र के साथ मिलकर पीड़ित युवक को प्रोपर्टी में साझेदार बनाने का झांसा दिया। साथ ही आरोपियों ने पीड़ित से लाखों रुपये की ठगी भी कर ली। पीड़ित ने जब रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर उसके खिलाफ नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी। वहीं, अब पीड़ित ने आरोपी प्रोपर्टी डीलर पिता व पुत्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस दोनों ही मामलों की जांच में जुट गई है।

नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव जालखेड़ा निवासी सुशील कुमार सिंह पुत्र राजकुमार सिंह ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उनके पिता विद्युत विभाग में नौकरी करते थे। उनके पिता व श्रीपाल सिंह निवासी गांव रामबास पंचागाई थाना खुर्जा देहात के बीच अच्छी मित्रता थी। पीड़ित के पिता की वर्ष 2009 में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। इसके बाद भी श्रीपाल सिंह का पीड़ित के घर आना जाना था। वर्ष 2015 में श्रीपाल सिंह ने पीड़ित को बताया था कि उसका पुत्र अशोक कुमार प्रोपर्टी डीलर का काम करता है। पीड़ित को आरोपी श्रीपाल ने अपने पुत्र के साथ साझेदार होने का झांसा दिया और करीब पांच बीघा जमीन फर्जी तरीके से अशोक ने गांव नगला चीती में खरीद ली थी। आरोप है कि अशोक ने उक्त जमीन का बैनामा अपनी पत्नी कल्पना के नाम कराया था। बाद में आरोपी ने उक्त जमीन में पीड़ित के साथ धोखाधड़ी कर बेच दी। इसके बाद आरोपी ने पीड़ित की 17 लाख रुपये रकम में से केवल 7 लाख रुपये लौटाए थे। इसके अलावा भी आरोपी ने पीड़ित के भाई के एक प्लाट के मामले में धोखाधडी़ कर करीब पांच लाख रुपये ऐंठ लिए। आरोपियों ने बीते 24 अप्रैल को पीड़ित के भाई को दस लाख रुपये दिए और एक कागज पर रिसीव के लिए हस्ताक्षर करा लिए थे। आरोप है कि बीते दिनों जब पीड़ित ने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने पीड़ित व उसके परिजनों के खिलाफ नगर कोतवाली में फर्जी दस्तावेज तैयार कर रिपोर्ट दर्ज करा दी। साथ ही पीड़ित को अंजाम भुगतने की धमकी भी दी गई। वहीं, अब नगर कोतवाली पुलिस ने मामले में पीड़ित सुशील कुमार की तहरीर पर आरोपी श्रीपाल सिंह, उनके पुत्र अशोक व अशोक की पत्नी कल्पना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नगर कोतवाल धनंजय मिश्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-------------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed