{"_id":"5b99661c867a557f6d0af78f","slug":"153677978816-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार ने मासूम को कुचला, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार ने मासूम को कुचला, मौत
Updated Thu, 13 Sep 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार ने मासूम को कुचला, मौत
जहांगीराबाद। नगर के एक मोहल्ले में घर के बाहर खेल रहे ढाई वर्षीय मासूम को कार ने कुचल दिया। बच्चे की चीख सुनकर मौके पर पहुंचे परिजन उसे एक निजी अस्पताल ले गए जहां से गंभीर हालत में उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही बच्चे ने दम तोड़ दिया। बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने बच्चे के पिता की नामजद तहरीर पर चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक नगर के मोहल्ला मैमरान निवासी पप्पू पुत्र लख्मीचंद का ढाई वर्षीय पुत्र अवनीश मंगलवार रात करीब नौ बजे अपने घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान एक चालक कार बैक कर रहा जिसकी चपेट में बच्चा आ गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस वारदात को अंजाम देकर कार चालक मौके से फरार हो गया। बच्चे की चीख सुनकर मौके पर पहुंचे परिजन बच्चे को एक निजी अस्पताल में पहुंचाया जहां से गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया। हायर सेंटर ले जाते हुए रास्ते में ही बच्चे की मौत हो गई। इस बाबत कोतवाली प्रभारी जेके तिवारी ने बताया कि मृतक बच्चे के पिता की तहरीर पर कार चालक मिंटू चौधरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।