फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   ग्राम प्रधान ने साथी संग तमंचे के बल पर युवती का किया अपहरण

ग्राम प्रधान ने साथी संग तमंचे के बल पर युवती का किया अपहरण

Fri, 07 Sep 2018 12:30 AM IST
Updated Fri, 07 Sep 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
ग्राम प्रधान ने साथी संग युवती का किया अपहरण
विज्ञापन

ककोड़। थाना क्षेत्र के एक गांव के वर्तमान प्रधान ने पड़ोसी गांव निवासी एक युवती का बृहस्पतिवार तड़के उसके घर से अपहरण कर लिया। आरोपी ग्राम प्रधान तीन बच्चों का पिता है। उसकी पत्नी व मायके वालों ने भी उसका विरोध करते हुए गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही अपहृत युवती की मां ने भी थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित मां ने बृहस्पतिवार को थाने में तहरीर देकर बताया कि बुधवार देर रात वह अपनी पुत्री के साथ घर में सोई थी। बृहस्पतिवार तड़के पड़ोसी गांव का वर्तमान प्रधान अपने एक अन्य साथी के साथ कार लेकर पहुंचा और दरवाजा खटखटाया। पीड़िता ने दरवाजा खोल दिया। जिसके बाद आरोपी प्रधान ने तमंचे के बल पर उसे आतंकित करते हुए उसकी पुत्री को जबरन अपने साथ कार में डाल लिया और फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर थाना पुलिस ने जल्द ही युवती की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है। वहीं, दूसरी ओर बताया गया कि आरोपी ग्राम प्रधान तीन बच्चों का पिता है। घटना की जानकारी जब आरोपी प्रधान की पत्नी को हुई तो उसने अपने मायके वालों के साथ थाने पर पहुंच कर हंगामा करना शुरू कर दिया। साथ ही आरोपी पति की गिरफ्तारी की मांग करते हुए सख्त सख्त कार्रवाई करने की गुहार लगाई। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया। वहीं खबर लिखे जाने तक मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा सकी थी। थाना प्रभारी ककोड़ आनंदवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही युवती को बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed