फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुर ने किया दुष्कर्म

अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुर ने किया दुष्कर्म

Wed, 05 Sep 2018 09:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Wed, 05 Sep 2018 09:24 AM IST
विज्ञापन
अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुर ने किया दुष्कर्म
फाइल फोटो

बुलंदशहर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक विवाहिता ने अपने ससुर पर अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। साथ ही मामले की शिकायत पति व अन्य ससुरालीजनों से की तो उन्होंने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। मामले में नगर कोतवाल ने पीड़िता को जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन


बताया गया कि सिकंदराबाद थाना क्षेत्र निवासी एक युवती की शादी करीब दो वर्ष पूर्व नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक के साथ हुई थी। पीड़िता ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि शादी में उसके मायके वालों ने काफी दान दहेज भी दिया था, लेकिन आरोपी ससुरालीजन शादी में मिले दान दहेज से खुश नहीं थे।
विज्ञापन


वह अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे, मांग पूरी न होने पर पीड़िता का उत्पीड़न किया जा रहा था। आरोप है कि उसका पति उसके साथ अप्राकृतिक संबंध भी बनाता था, विरोध करने पर पीड़िता के साथ मारपीट की जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता का कहना था कि बीते दिनों वह घर पर अकेली थी। इस दौरान उसके ससुर ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके साथ दुष्कर्म किया था। जब पीड़िता ने अन्य ससुरालीजनों को इस बारे में जानकारी दी तो उन्होंने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया।


उसके बाद पीड़िता अपने मायके पहुंची और थाने में मामले की शिकायत की। लेकिन, सिकंदराबाद पुलिस ने मामला नगर कोतवाली क्षेत्र का होने पर उसे वहां से भेज दिया। पीड़िता की शिकायत सुनकर नगर कोतवाल धनंजय मिश्र ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed