फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   छात्रा के साथ छेड़छाड़, धक्का देकर भागा आरोपी

छात्रा के साथ छेड़छाड़, धक्का देकर भागा आरोपी

Tue, 07 Aug 2018 10:53 PM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
छात्रा के साथ छेड़छाड़, धक्का देकर भागा आरोपी
विज्ञापन

- नगर कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस जानकारी से कर रही इंकार
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। जनपद भर में छेड़छाड़ की वारदातों पर अंकुश लगा पाना पुलिस के लिए कड़ी चुनौती बन गई है। मंगलवार सुबह कालेज जा रही छात्रा के साथ भी एक शोहदे ने छेड़छाड़ की और फरार हो गया। वहीं, नगर पुलिस मामले की जानकारी होने से इंकार कर रही है।

नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती एक डिग्री कालेज में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा है। मंगलवार सुबह करीब दस बजे वह घर से कालेज जाने के लिए निकली थी। आरोप है कि जब वह शिकारपुर तिराहे के निकट पहुंची तो पीछे से एक बाइक सवार युवक वहां आ पहुंचा। आरोपी ने छात्रा का हाथ पकड़ कर उसके साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी मौके से उसे जान से मारने की धमकी देते हुए धक्का देकर भाग निकला। आरोपी के भागने के बाद मौके पर लोग एकत्रित हो गए। हालांकि , पीड़िता व उसके परिजनों ने खबर लिखे जाने तक मामले में कोई तहरीर नगर कोतवाली में नहीं दी है। नगर कोतवाल ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed