{"_id":"5b4e366e4f1c1b1e308b5552","slug":"153185239511-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानाध्यापक ने की कक्षा चार की बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधानाध्यापक ने की कक्षा चार की बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश
Updated Wed, 18 Jul 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानाध्यापक ने बच्ची से की रेप की कोशिश
- पुलिस ने मामले में नहीं दर्ज की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
सिकंदराबाद। क्षेत्र में एक बार फिर गुरू व शिष्या के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरोपी प्रधानाध्यापक ने कक्षा चार की बच्ची को अपने कार्यालय में बुलाकर दुष्कर्म की कोशिश की। सिकंदराबाद पुलिस मामले में अभी तक रिपोर्ट नहीं दर्ज की है।
नगर निवासी एक युवक ने सोमवार को सीओ सिकंदराबाद को शिकायती पत्र देेकर बताया कि उसकी नौ वर्षीय बेटी नगर के ही एक अर्द्धसरकारी स्कूल में कक्षा चार की छात्रा है। 13 जुलाई को वह बेटी के स्कूल की फीस जमा करने के बाद जमात में बुलंदशहर चला गया था। अभी तक अपनी पुत्री का कक्षा चार का कोर्स नहीं खरीद सका है। बताया कि 14 जुलाई को उसकी बेटी स्कूल गई थी। इस दौरान स्कूल के प्रधानाध्यापक उसकी पुत्री को कक्षा से निकालकर अपने कार्यालय में ले गया। जहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। बाद में स्कूल से घर लौटने पर पुत्री ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद बच्ची ने प्रधानाध्यापक के डर से स्कूल जाने से इंकार कर दिया है, वह स्कूल भी नहीं जा रही है। परिजनों ने जब आरोपी प्रधानाध्यापक के पास जाकर पूछताछ की तो उसने अपनी गलती कबूल की और भविष्य में ऐसी गलती नहीं करने की बात कही। पीड़ित परिजनों ने सोमवार को सीओ सिकंदराबाद से मामले की शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। सीओ ने थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। वहीं, थाना पुलिस अभी तक मामले की रिपोर्ट नहीं दर्ज की है। पुलिस मामले में जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है। कोतवाल योगेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही हैं। जांच के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।