{"_id":"5b3d06234f1c1bb2288b48bd","slug":"1530725922725-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनूपशहर-जहांगीराबाद पुलिस ने दबोचा 25 हजारी इमामुद्दीन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनूपशहर-जहांगीराबाद पुलिस ने दबोचा 25 हजारी इमामुद्दीन
Updated Wed, 04 Jul 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अनूपशहर-जहांगीराबाद पुलिस ने दबोचा 25 हजारी इमामुद्दीन
- आरोपी पर जहांगीराबाद सहित विभिन्न थानों में दर्ज हैं दर्जनभर से अधिक मामले
- मुठभेड़ के बाद भईपुर दोराहे से सुबह किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। जहांगीराबाद व अनूपहशर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश इमामुद्दीन को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से पुलिस ने अवैध असलहा भी बरामद किया है। इमामुद्दीन पर जहांगीराबाद सहित विभिन्न थानों में दर्जनभर से अधिक मामले दर्ज हैं।
अनूपशहर थाना प्रभारी अखिलेश कुमार गौड़ टीम के साथ बुधवार सुबह क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। सुबह करीब नौ बजे गांव तौली मोड़ के पास जहांगीराबाद थाना प्रभारी जितेंद्र तिवारी भी टीम के साथ गश्त करते हुए पहुंच गए। इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि एक इनामी अपराधी भईपुर वालों के भट्टे के सामने किसी व्यक्ति के इंतजार में खड़ा है। सूचना मिलते ही अनूपशहर व जहांगीराबाद थाना प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस को आते देख आरोपी फायरिंग करता हुआ गांव अंधियार की तरफ भाग निकला। कुछ ही दूरी पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी की शिनाख्त इमामुद्दीन पुत्र अली मोहम्मद निवासी गांव शेरपुर थाना अनूपशहर के रुप में हुई। अनूपशहर थाना प्रभारी अखिलेश कुमार गौड़ ने बताया कि आरोपी थाना क्षेत्र में चोरी व गोकशी की कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। साथ ही कई बार जेल भी जा चुका है। बीते दिनों उस पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी की गई थी। एसएसपी ने उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की थी। आरोपी के पास से पुलिस ने अवैध असलहा भी बरामद किया है। उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।