{"_id":"5b2fdad54f1c1bf66e8b9e1e","slug":"1529862870510-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन संक्रमणीय कराने के नाम पर लेखपाल ने लिए 10 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन संक्रमणीय कराने के नाम पर लेखपाल ने लिए 10 हजार
Updated Sun, 24 Jun 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन संक्रमणीय कराने के नाम
पर लेखपाल ने लिए 10 हजार
- महिला ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
स्याना तहसील में जमीन संक्रमणीय करने के नाम पर अवैध वसूली का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि लेखपाल ने रिश्वत लेकर न तो जमीन संक्रमणीय की और न ही रुपये वापस दिए। पीड़िता ने मुख्यमंत्री को शिकायत भेजकर आरोपी लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
स्याना क्षेत्र के गांव सेगाजगतपुर निवासी सुषमा सिंह पत्नी सतेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी जमीन असंक्रमणीय है, जिसे संक्रमणीय कराने के लिए तहसील स्याना में संपर्क किया गया। इसके बाद एक लेखपाल ने उनसे जमीन संक्रमणीय करने के नाम 10 हजार रुपये की मांग कर दी। आरोप है कि उन्होंने 10 हजार रुपये लेखपाल को दिए। इसके लिए उन्होंने लेखपाल से फोन पर वार्ता करते हुए रिकॉर्डिंग भी कर ली। आरोप है कि लेखपाल ने दस हजार रुपये लेने के बाद भी जमीन संक्रमणीय नहीं की। कई बार गुहार लगाने के बाद भी आरोपी ने न तो जमीन संक्रमणीय की और न ही धनराशि वापस की। बताया कि आरोपी लेखपाल का डीएम ने तबादला कर दिया था अब वह दूसरी जगह तैनात है। पीड़िता ने मुख्यमंत्री को शिकायत देकर आरोपी लेखपाल पर कार्रवाई की मांग की है।