फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   दो पक्षों में खूनी संघर्ष, दोनों पक्षों के 12 लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

दो पक्षों में खूनी संघर्ष, दोनों पक्षों के 12 लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sat, 09 Jun 2018 12:17 AM IST
Updated Sat, 09 Jun 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 12 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन


जहांगीराबाद। कोतवाली क्षेत्र की ग्यारह मील चौकी क्षेत्र के गांव बरदखां में बृहस्पतिवार देर शाम नमाज पढ़कर लौट रहे दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इसमें दो लोग गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 12 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर दोनों पक्षों के एक-एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल जेल भेजा है।

गांव बदरखा निवासी एक पक्ष के इदरीश पुत्र अब्दुल रहीम ने बताया कि वह और उसका भतीजा इकराम पुत्र इलियास बृहस्पतिवार देर शाम नमाज पढ़कर मस्जिद से घर लौट रहा था। तभी रास्ते में गांव के आरोपी मुस्तकीम पुत्र रहीम, शरीफ ,सलीम व वरिस पुत्रगण भुल्ला और फि रोज पुत्र शरीफ ने लाठी-डंडे व फ रसे से दोनों पर हमला करते हुए जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी। हमले में इकराम के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। वहीं दूसरे पक्ष से गांव बदरखा की ही जरीना पत्नी रहीस ने बताया कि उनका बेटा मुस्तकीम मस्जिद में नमाज पढ़कर अपने घर आ रहा था। तभी गांव के ही नामजद रहीस, इदरीश, साबिर पुत्रगण अब्दुल रहीम, आसिम पुत्र अनवार, इकराम पुत्र इलियास, हाकिम पुत्र असगर, शहजाद पुत्र रज्जाक ने रास्ते में रोक कर उसे गाली देते हुए लाठी डंडे और फ रसे से हमला करते हुए जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी। इसमें मुस्तकीम को काफी चोटें आई हैं। मामले में कोतवाल जितेंद्र तिवारी ने बताया कि गांव बदरखां में दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के 12 लोगो के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर मुस्तकीम व वारिस को जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed