फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   चोरी के शक में खानपुर पुलिस ने युवक को दी थर्ड डिग्री

चोरी के शक में खानपुर पुलिस ने युवक को दी थर्ड डिग्री

Thu, 07 Jun 2018 11:00 PM IST
Updated Thu, 07 Jun 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
चोरी के शक में पुलिस ने दी थर्ड डिग्री, हालत बिगड़ी तो किया चालान
विज्ञापन

- जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर, युवक की मौत की झूठी अफवाह पर चौकी से गायब हुआ स्टाफ
अमर उजाला ब्यूरो
औरंगाबाद/खानपुर।
खानपुर थाना क्षेत्र में चोरी के शक में एक युवक को पुलिस ने पहले थर्ड डिग्री दी, वहीं जब युवक की हालत बिगड़ी तो उसका 151 में चालान कर दिया गया। गंभीरावस्था में परिजन युवक को जिला अस्पताल लाए, जहां चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। हालांकि देर शाम युवक की मौत की झूठी खबर फैली तो पुलिस चौकी का स्टाफ ही गायब हो गया।
औरंगाबाद-जहांगीराबाद मार्ग स्थित गांव जाड़ौल निवासी भगवान सिंह ने अपने घर में चोरी का दो युवकों पर आरोप लगाते हुए एसएसपी से शिकायत की थी। तीन जून की शाम जाड़ौल चौकी प्रभारी सुखदेव सिंह चीमा पुलिसकर्मियों के साथ गुडडू पुत्र निर्मल जाटव के आवास पर पहुंचे और उसे हिरासत में लेकर चौकी ले आए। गुडडू के परिजनों का आरोप है कि चौकी प्रभारी ने शराब के नशे में धुत होकर पूरी रात उसकी पिटाई की और थर्ड डिग्री देकर उससे चोरी का जुर्म कुबूल करने का दबाव बनाया। हालत बिगड़ने पर चार जून की सुबह चौकी प्रभारी ने ग्राम प्रधान और गुडडू के परिजनों से उसे चौकी से ले जाने को कहा। हालत खराब देख दोनों ने अपनी सुपुर्दगी में लेने से मना कर दिया। अधिक हालत बिगड़ने पर देर शाम उसका शांति भंग में चालान कर दिया गया। सीएचसी स्याना पर परीक्षण के बाद एसडीएम स्याना ने उसे जमानत देकर रिहा कर दिया। देर रात घर पहुंचे गुडडू की हालत देख परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजन रात में ही उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देख हायर सेंटर रेफर कर दिया। अभी भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। देर शाम उसके मरने की झुूठी अफवाह फैलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। खबर सुनकर चौकी का पूरा स्टाफ चौकी से गायब नजर आया।
विज्ञापन


कोट..
चोरी के शक में गुडडू को हिरासत में लिया गया था। बस स्टैंड पर किसी से उसका विवाद हो गया था। इसके चलते उसका 151 में चालान किया गया है। गुडडू के साथ किसी पुलिसकर्मी ने मारपीट नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुखदेव सिंह चीमा, जाड़ौल चौकी प्रभारी

आखिर कहां गया पुष्पेंद्र
गांव जाड़ौल निवासी नानक सिंह ने बताया कि तीन जून को ही जाड़ौल चौकी प्रभारी उनकेे पुत्र पुष्पेंद्र को भी हिरासत में लेकर चौकी ले गए थे। वहां पुष्पेंद्र की भी पिटाई की गई है। पुलिस ने न तो उसका चालान किया है और ना ही वह उस दिन से आज तक घर लौटकर आया है। सवाल है कि ऐसे में पुष्पेंद्र आखिर कहां गायब हो गया है। पुलिस ने उसके बारे में जानकारी से इंकार किया है। गुडडू के साथ पुष्पेन्द्र पर भी चोरी का पुलिस को शक था।

...................................
फोटो परिचय - खानपुर के गांव जाड़ौल स्थित गुडडू के मकान का लगा ताला
2- खानपुर के गांव जाड़ौल स्थित गुडडू के मकान के बाहर लगी लोगों की भीड़
3- युवक की मौत की सूचना मिलने पर जाड़ौल पुलिस चोकी में पसरा सन्नाटा।
रोहित गुप्ता
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed